LOADING

Type to search

उदयपुर में 10 साल की बेटी से दुष्कर्म, आरोपी पिता गिरफ्तार

Local

उदयपुर में 10 साल की बेटी से दुष्कर्म, आरोपी पिता गिरफ्तार

Share

दो नाबालिग किशोरों ने भी किया रेप
उदयपुर, 30 अक्टूबर:
उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें स्वयं उसका पिता ही आरोपी है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिता के अलावा दो नाबालिग किशोरों ने भी बच्ची के साथ यह घिनौनी वारदात की। पुलिस ने कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों नाबालिग किशोरों को भी हिरासत में लिया है।
दादी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की दादी ने 24 अक्टूबर को फलासिया थाने में पोती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अगले ही दिन नाबालिग को थाना क्षेत्र के श्यामपुरा से बरामद कर लिया। एएसपी हितेश मेहता ने बताया कि जब बालिका से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, तो उसने अपने साथ हुई पूरी दर्दनाक घटना बयां कर दी।
पिता ने छुट्टियों में किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता, जो गुजरात के सूरत में मजदूरी करते हैं, पिछले महीने नवरात्रि की छुट्टियों में घर आए थे। इसी दौरान उन्होंने दो से तीन बार जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्मी पिता तीन शादियां कर चुका है। पीड़िता डेढ़ साल की थी, तभी उसकी मां उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से दादी ही उसकी देखभाल कर रही हैं।
दो नाबालिग किशोरों ने भी बनाया शिकार
काउंसलिंग के दौरान बालिका ने खुलासा किया कि मई में नानी के यहां शादी में उसकी दोस्ती एक नाबालिग किशोर से हुई, जिसने फोन पर झांसा देकर दो बार रेप किया। बाद में उस किशोर ने पीड़िता के मोबाइल नंबर अपने एक अन्य दोस्त को दे दिए। दूसरे किशोर ने भी पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसे भगा ले गया था, जहां से पुलिस ने उसे दस्तयाब किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया, जिसे गुरुवार को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। दोनों नाबालिग किशोरों को भी डिटेन किया गया है। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता को नारी निकेतन भेजा गया है।

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *