LOADING

Type to search

भारत-चीन डायरेक्ट फ्लाइट 26 अक्टूबर से फिर शुरू

National

भारत-चीन डायरेक्ट फ्लाइट 26 अक्टूबर से फिर शुरू

Share

कोलकाता-ग्वांगझू से पहली उड़ान
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर
: भारत और चीन के बीच 26 अक्टूबर से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही हैं। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। एयरलाइन इंडिगो के अनुसार, कोलकाता से ग्वांगझू के लिए रोजाना नॉन-स्टॉप उड़ानें संचालित की जाएंगी। जल्द ही दिल्ली-ग्वांगझू रूट पर भी सीधी उड़ानें शुरू होंगी। इंडिगो इन उड़ानों के लिए एयरबस A320neo विमान का इस्तेमाल करेगी। एअर इंडिया ने भी इस साल के अंत तक भारत-चीन डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है।
5 साल बाद बहाल हो रही सेवा
भारत-चीन के बीच यह सेवा 2020 में कोरोना महामारी के कारण बंद हो गई थी। उसके बाद गलवान झड़प के चलते दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ा। कोविड के बाद भारतीय और चीनी यात्री तीसरे देशों के माध्यम से यात्रा कर रहे थे, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए थे।
संबंधों को सामान्य करने की दिशा में कदम
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम दोनों देशों के संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उड़ानें सर्दियों के मौसम के अनुसार संचालित की जाएंगी, और दोनों देशों की एयरलाइंस को नियमों का पालन करना होगा।
यात्रा खर्च में कमी
फिलहाल दिल्ली से बीजिंग के लिए वन-वे टिकट का न्यूनतम किराया 20 हजार रुपए है और राउंड-ट्रिप में 35 हजार रुपए तक पहुंचता है। डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने से यह खर्च 15-20% तक घट सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *