LOADING

Type to search

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर रिकॉर्ड जीत, 61 रन से हराया

Cricket

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर रिकॉर्ड जीत, 61 रन से हराया

Share

कोलंबो, 15 फरवरी: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया और लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान बनाए रखा।
आर प्रेमदासा स्टेडियम में 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने 3 विकेट झटके।
मैच के दौरान टॉस के समय दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया, जो चर्चा का विषय रहा। जीत के बाद भारतीय समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और अहमदाबाद सहित कई शहरों में जश्न मनाया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *