LOADING

Type to search

भारतीय मूल के अमेरिकी अधिकारी गिरफ्तार, चीनी अफसरों से गुप्त मुलाकात का आरोप

International

भारतीय मूल के अमेरिकी अधिकारी गिरफ्तार, चीनी अफसरों से गुप्त मुलाकात का आरोप

Share

FBI को घर से मिले 1,000 पेज सीक्रेट डॉक्यूमेंट; 10 साल जेल और ₹2 करोड़ जुर्माने का सामना संभव
वॉशिंगटन डीसी, 15 अक्टूबर
: अमेरिकी विदेश विभाग के सीनियर एडवाइजर भारतीय मूल के एश्ले टेलिस (64) को 12 अक्टूबर को गोपनीय दस्तावेज रखने और चीनी अधिकारियों से सीक्रेट मीटिंग के आरोप में FBI ने गिरफ्तार किया।
FBI को उनके वर्जीनिया स्थित घर से 1,000 से अधिक पन्नों के सीक्रेट डॉक्यूमेंट मिले। जांच एजेंसी का दावा है कि टेलिस ने विदेश विभाग और रक्षा मंत्रालय से एयरफोर्स प्लानिंग, AI तकनीक और मिलिट्री विमानों से जुड़े कागजात निकाले थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलिस को ‘टॉप सीक्रेट’ क्लीयरेंस प्राप्त था और 2022 में उन्हें एक चीनी अधिकारी से ईरान-चीन संबंधों पर चर्चा करते सुना गया था। बताया गया कि उन्हें उस मुलाकात में एक लाल रंग का बैग भी उपहार में मिला था।
FBI के अनुसार, टेलिस रोम की यात्रा पर जाने वाले थे, तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया। यदि दोषी पाए गए तो उन्हें 10 साल तक की सजा और 2.5 लाख डॉलर (करीब ₹2 करोड़) का जुर्माना हो सकता है।
अमेरिकी अटॉर्नी लिंडसे हॉलिगन ने कहा— “यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।” टेलिस की सुनवाई वर्जीनिया की कोर्ट में होगी, जहां जमानत मिलने की संभावना कम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *