LOADING

Type to search

इंदिरा आईवीएफ केस: विक्रम भट्ट और पत्नी से पूछताछ के बाद भी नई जानकारी नहीं

Local

इंदिरा आईवीएफ केस: विक्रम भट्ट और पत्नी से पूछताछ के बाद भी नई जानकारी नहीं

Share

उदयपुर, 11 दिसंबर: इंदिरा आईवीएफ सेंटर के संस्थापक डॉ. अजय मूर्डिया से कथित तीस करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी से पूछताछ के बाद कोई नए तथ्य सामने नहीं आए हैं।
पुलिस को मामले की जांच के लिए विक्रम भट्ट के लैपटॉप की आवश्यकता है, जो उनके मुंबई स्थित आवास पर है। इसको लेकर उन्हें मुंबई ले जाने की चर्चा रही, लेकिन पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की। वहीं, हाईकोर्ट में भट्ट की ओर से चल रहे केस के चलते पुलिस बहुत सतर्कता से कदम रख रही है।
इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक और जांच अधिकारी को 14 दिसंबर को तलब किया है। फिलहाल पुलिस जांच की विवरण सार्वजनिक नहीं कर रही है और मामले के तथ्यों को गुप्त रखा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *