LOADING

Type to search

जेसीबी से नर्सरी में तोड़फोड़, 45 हजार की चोरी का आरोप

Local

जेसीबी से नर्सरी में तोड़फोड़, 45 हजार की चोरी का आरोप

Share

उदयपुर, 8 मार्च : उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक नर्सरी में जेसीबी से तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। प्रार्थी सचिन दुबे ने रिपोर्ट दी कि बीती रात करीब 50 लोग जेसीबी लेकर यूनिक नर्सरी पहुंचे और दीवार तोड़कर पौधे उखाड़ दिए तथा गमले तोड़ दिए। इस दौरान नर्सरी से करीब 45 हजार रुपए चोरी होने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के समय दुबे मौजूद नहीं थे, लेकिन सूचना मिलने पर उनकी बहन मौके पर पहुंची और पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। दुबे के अनुसार उन्होंने वर्ष 2015-16 में यह जमीन 50 लाख रुपए में गिरवी ली थी और तभी से किराया दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *