LOADING

Type to search

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों का प्रदर्शन, आत्मदाह की कोशिश

Local

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों का प्रदर्शन, आत्मदाह की कोशिश

Share

डिग्री की मान्यता को लेकर हंगामा, 17 छात्र हिरासत में
चित्तौड़गढ़, 9 मार्च:
चित्तौड़गढ़ स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर कश्मीरी छात्रों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एक छात्र ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने समय रहते रोक लिया। हंगामे के बाद पुलिस ने 17 छात्र-छात्राओं को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ राजकार्य में बाधा और आत्महत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है।
छात्रों का आरोप है कि उन्होंने विज्ञापनों के आधार पर यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश लिया था, जिसमें कोर्स को मान्यता प्राप्त बताया गया था। बाद में उन्हें पता चला कि इस कोर्स को राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (RNC) और इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता नहीं मिली है। ऐसे में बिना मान्यता के डिग्री की वैधता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रदर्शन के दौरान कई छात्र भावुक हो गए और रोते हुए पुलिस व प्रशासन से मदद की गुहार लगाते नजर आए। उनका कहना था कि वे 2022 बैच के छात्र हैं और फिलहाल अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे हैं। यदि कोर्स को मान्यता नहीं मिली तो उनकी डिग्री बेकार हो जाएगी और वे अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन या नौकरी के लिए आवेदन भी नहीं कर पाएंगे।
गंगरार थाना प्रभारी श्यामराम ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और छात्रों को समझाकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए कहा गया है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *