LOADING

Type to search

कोकिलाबेन अंबानी ने नाथद्वारा में मनाया अपना 92वां जन्मदिन

Local

कोकिलाबेन अंबानी ने नाथद्वारा में मनाया अपना 92वां जन्मदिन

Share

श्रीनाथजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
उदयपुर, 24 फरवरी:
रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और उद्योगपति अनिल अंबानी की माता कोकिलाबेन अंबानी ने अपना 92वां जन्मदिन प्रभु श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर पूरा अंबानी परिवार शाम को श्रीनाथजी मंदिर पहुंचा और भोग आरती की झांकी के दर्शन किए।
मंदिर मंडल के अधिकारियों ने परिवार की अगवानी की। दर्शन के पश्चात सभी सदस्य मोती महल पहुंचे, जहां तिलकायत पुत्र विशाल बाबा ने परंपरा अनुसार फेंटा बांधकर, ऊपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर मोती महल चौक में विशेष आयोजन हुआ, जिसमें 51 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वाचन और मंगलाचरण किया गया तथा भजन गायन से वातावरण भक्तिमय रहा।
जन्मदिन समारोह में आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका अंबानी सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई और आम दर्शनार्थियों के प्रवेश-निकास मार्ग में बदलाव किया गया। दर्शन के बाद परिवार कैलाशपुरी स्थित एकलिंगनाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *