LOADING

Type to search

पीएचईडी कार्यालय में शराब पार्टी

Local

पीएचईडी कार्यालय में शराब पार्टी

Share

अधिकारी के छापे से मचा हड़कंप, भागे कर्मचारी
अधीक्षण अभियंता ने दी पुलिस को रिपोर्ट, विभागीय कार्रवाई की तैयारी

बांसवाड़ा, 13 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज):
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के कार्यालय परिसर में शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। अधीक्षण अभियंता जे.के. चारण द्वारा रविवार देर शाम अचानक छापा मारने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से भाग निकले।
चारण ने बताया कि पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि अवकाश के दिन अधिशासी अभियंता कार्यालय में शराब पार्टी होती है। इस पर उन्होंने कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। रविवार शाम करीब चार बजे कैमरे के माध्यम से शराब पार्टी की पुष्टि हुई। शाम छह बजे वे स्वयं कार्यालय पहुंचे तो देखा कि लेखा शाखा कक्ष में शराब पी जा रही थी।
कार्यालय के गेट अंदर से बंद
कार्यालय के गेट अंदर से बंद थे। आवाज लगाने पर गेट खोला गया, जहां लिपिक नरेश यादव, एजी विभाग के खण्डीय लेखाकार गौतम कुमार सोनी तथा दो अन्य व्यक्ति—रवि और कोनी (लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार बताए गए)—शराब पीते मिले। चारण ने मौके का वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी। राजतालाब थाना पुलिस के पहुंचने से पहले तीन लोग भाग निकले, जबकि नरेश यादव मौके पर मौजूद मिला। पुलिस ने खाली बोतलें, गिलास और अन्य सामान बरामद किया। चारण ने चारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने और मेडिकल कराने की रिपोर्ट दी है।
की जाएगी सख्त कार्रवाई
अधीक्षण अभियंता चारण ने कहा कि यह कृत्य राजकीय दुराचार की श्रेणी में आता है। संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और एजी विभाग को भी इसकी सूचना भेजी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *