LOADING

Type to search

देबारी जिंक स्मेल्टर में एलएनटी मजदूर की सड़क हादसे में मौत

Local

देबारी जिंक स्मेल्टर में एलएनटी मजदूर की सड़क हादसे में मौत

Share

गेट पर दो घंटे हंगामा, 25 लाख मुआवजा व एक आश्रित को नौकरी पर बनी सहमति
ट्रोले की टक्कर से मौके पर मौत
उदयपुर, 19 फरवरी:
शहर से सटे देबारी स्थित हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर में कार्यरत एलएनटी कंपनी के एक श्रमिक की सड़क हादसे में मौत के बाद गुरुवार सुबह फैक्ट्री गेट पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मजदूरों ने गेट बंद कर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। बाद में कंपनी प्रबंधन के साथ समझौते के बाद मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम जिंक चौराहा पर कंपनी कार्य से जा रहे एलएनटी कर्मचारी सुरेश पुत्र रामलाल जनवा को एक बेकाबू ट्रोले ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सुरेश की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
गेट बंद कर श्रमिकों का प्रदर्शन
हादसे की खबर फैलते ही गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में मजदूर फैक्ट्री गेट पर जमा हो गए और गेट बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिक मृतक के परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे।
तीन घंटे चली समझौता वार्ता
हंगामे के बाद कंपनी प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच करीब तीन घंटे तक वार्ता चली। इस दौरान इंटक अध्यक्ष मांगीलाल अहीर, पूर्व सरपंच नन्दलाल वेद, देबारी उप सरपंच चंदन सिंह देवड़ा, देवकिशन वैरागी, अरुण कुमार, गोविंद सिंह देवड़ा, गजे सिंह सहित अन्य यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
25 लाख मुआवजा और नौकरी का आश्वासन
वार्ता के बाद मृतक के आश्रित परिवार को हिंदुस्तान जिंक मजदूर वेलफेयर फंड से 18 लाख रुपए तथा एलएनटी कंपनी की ओर से 7 लाख रुपए की सहायता देने पर सहमति बनी। इसके अलावा 50 हजार रुपए की तत्काल सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया। इसके बाद श्रमिकों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। उधर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *