LOADING

Type to search

महाराणा प्रताप के विचार जन-जन तक पहुंचें : निम्बाराम

Local

महाराणा प्रताप के विचार जन-जन तक पहुंचें : निम्बाराम

Share

हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ को राष्ट्रगौरव के रूप में मनाने का संकल्प
उदयपुर, 28 फरवरी:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने आह्वान किया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों, राष्ट्रनिष्ठा और स्वाभिमान से जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठित और सतत प्रयास किए जाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता को यह दायित्व निभाना चाहिए कि वह घर-घर तक महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों का संदेश पहुंचाए।
निम्बाराम यहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति की साधारण सभा की वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समिति को अधिक सक्रिय, ऊर्जावान और युवा शक्ति से जोड़ने पर बल देते हुए आगामी 18 जून को ऐतिहासिक हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ को भव्य, ऐतिहासिक एवं जनसहभागिता के साथ मनाने का आह्वान किया।
प्रताप गौरव केन्द्र निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि समिति की यह बैठक प्रताप गौरव केन्द्र के पद्मिनी सभागार में अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ राष्ट्रगौरव के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर शोधपरक संगोष्ठियां, सांस्कृतिक आयोजन, युवाओं के लिए प्रतियोगिताएं, व्याख्यानमालाएं, ऐतिहासिक प्रदर्शनी और जनजागरण अभियान आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान आगामी दो वर्षों के लिए कार्यकारिणी के चुनाव भी सम्पन्न हुए, जिसमें प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की घोषणा के साथ नई कार्यकारिणी गठित की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *