LOADING

Type to search

बर्ड विलेज मेनार में मेवाड़ हेरिटेज फेस्टिवल का रंगारंग आगाज

Local

बर्ड विलेज मेनार में मेवाड़ हेरिटेज फेस्टिवल का रंगारंग आगाज

Share

निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने किया शुभारंभ: 19 स्टॉल्स पर सजी मेवाड़ की विरासत, ग्रामीणों के पक्षी संरक्षण प्रयासों की सराहना
उदयपुर, 15 फरवरी:
उदयपुर के प्रसिद्ध ‘बर्ड विलेज’ मेनार में दो दिवसीय मेवाड़ हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। प्रकृति, संस्कृति और परंपरा के अनूठे संगम वाले इस उत्सव का शुभारंभ मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने किया। उन्होंने धंड तालाब पर पक्षियों को निहारा और मेनार के ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे संरक्षण कार्यों को देश के लिए प्रेरणादायी बताया।
फेस्टिवल के पहले दिन परिसर में 19 स्टॉल लगाए गए, जिनमें बस्सी की कावड़ कला, मोलेला का टेराकोटा शिल्प, ट्राइबल आर्ट, ब्लॉक प्रिंटिंग, हैंड एम्ब्रॉयडरी और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रदर्शनी ने दर्शकों को आकर्षित किया। पूजा मेनारिया ने कविता के माध्यम से गांव का इतिहास प्रस्तुत किया।
आर्द्रभूमि और पक्षी जीवन पर चर्चा
विशेषज्ञों ने ‘वेटलैंड और पक्षी जीवन’ विषय पर संवाद करते हुए तालाबों के पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में पक्षी मित्र धर्मेंद्र मेनारिया, नितेश लोहार, कीर्ति जोशी और तिरुपति मेरावत को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गणतंत्र दिवस परेड में शामिल रहे प्रतिभागियों का भी अभिनंदन हुआ।
आज होगी वेटलैंड मैराथन और हेरिटेज वॉक: दूसरे दिन ‘मैराथन फॉर वेटलैंड’ और हेरिटेज वॉक आयोजित होगी। आयोजकों ने बताया कि ऐसे उत्सव इको-टूरिज्म बढ़ाने और स्थानीय रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मददगार होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *