LOADING

Type to search

मंत्री खराड़ी पर 52 बीघा जमीन हड़पने का आरोप: घोघरा

Local

मंत्री खराड़ी पर 52 बीघा जमीन हड़पने का आरोप: घोघरा

Share

कहा- इस्तीफा देकर बकरियां चराएं, युवाओं को मौका दें ताकि क्षेत्र का विकास हो
डूंगरपुर, 5 फरवरी
: डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक एवं जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घोघरा ने कहा कि मंत्री खराड़ी और उनके बेटे ने मिलकर गरीबों की 52 बीघा जमीन अपने नाम कर ली है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके ऊपर जमीन या भ्रष्टाचार का एक भी आरोप साबित हो जाए तो वे राजनीति छोड़ देंगे।
घोघरा ने मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अब उम्र के कारण रिटायरमेंट लें और इस्तीफा देकर बकरियां चराएं। उन्होंने कहा कि मंत्री आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए एक रुपए का भी काम नहीं करवा सके हैं। युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।
दरअसल, मंत्री खराड़ी ने तीन दिन पहले विधायक घोघरा पर जमीन धोखाधड़ी के दो केस दर्ज होने और पंचायत समिति क्वार्टर में अवैध रूप से रहने का आरोप लगाया था। इस पर पलटवार करते हुए घोघरा ने कहा कि जिन एफआईआर का जिक्र किया जा रहा है, वे जमीन घोटाले की नहीं बल्कि लोगों की समस्याओं को लेकर दर्ज हुई थीं।
उन्होंने बताया कि 2022 में सुंदरपुर में पट्टों की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन और 2024 में कलेक्ट्री पर प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए। घोघरा ने कहा कि जनता की आवाज उठाने पर यदि 100 एफआईआर भी हों तो वे डरने वाले नहीं हैं।
इसके अलावा घोघरा ने परिसीमन में गड़बड़ी और अधिकारियों पर सरकार के दबाव में काम करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर वार्डों का गलत विभाजन किया गया है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री के करीबी पोस्टिंग के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने मंत्री से मांग की कि यदि दम है तो इसकी जांच कर कार्रवाई करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *