LOADING

Type to search

मोदी बोले- कांग्रेस ने नॉर्थईस्ट को नजरअंदाज किया

National

मोदी बोले- कांग्रेस ने नॉर्थईस्ट को नजरअंदाज किया

Share

हम 8 राज्यों को अष्टलक्ष्मी मानते हैं; त्रिपुरा में त्रिपुर सुंदरी मंदिर का उद्घाटन

ईटानगर/अगरतला, 22 सितम्बर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहे। उन्होंने ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया और कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थईस्ट की उपेक्षा की। भाजपा सरकार ने 2014 के बाद क्षेत्र को विकास की प्राथमिकता बनाया।

मोदी ने कहा, “अरुणाचल और पूरा नॉर्थईस्ट कांग्रेस की नजर में कभी अहम नहीं रहा। जब मुझे सेवा का अवसर मिला तो मैंने ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से काम करते हुए आठों राज्यों को अष्टलक्ष्मी माना और लास्ट माइल कनेक्टिविटी को सरकार की पहचान बनाया।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा शासन में 800 से अधिक बार केंद्रीय मंत्री नॉर्थईस्ट आ चुके हैं। खुद वे 70 से ज्यादा बार यहां का दौरा कर चुके हैं। “हमने दिल की दूरी मिटाई और दिल्ली को आपके पास लाए,” उन्होंने कहा।

अरुणाचल की जनता की वीरता का जिक्र करते हुए उन्होंने तवांग मठ और स्वर्ण पगोडा को भारत की सांस्कृतिक धरोहर बताया। मोदी ने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पर्यटन और कनेक्टिविटी से जुड़े प्रोजेक्ट तेजी से पूरे हो रहे हैं।

अरुणाचल के बाद मोदी त्रिपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने 52 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्निर्मित माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर का उद्घाटन किया और पूजा-अर्चना की। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है।

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अरुणाचल को कांग्रेस की तुलना में 16 गुना ज्यादा फंड दिया है। “जब नीयत साफ होती है और प्रयास ईमानदार, तो परिणाम दिखते हैं,” उन्होंने कहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *