LOADING

Type to search

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को उदयपुर की बेटी रिदम ने बॉलीवुड में कराया डेब्यू

Entertainment

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को उदयपुर की बेटी रिदम ने बॉलीवुड में कराया डेब्यू

Share

उदयपुर की बेटी रिदम सनाढ्य ने किया पहला सॉन्ग डायरेक्ट, कहा– ‘उनकी आंखें बिना बोले कहानी कहती हैं’
सुभाष शर्मा
उदयपुर, 9 जनवरी:
महाकुंभ 2025 में सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा भोसले अब म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। खास बात यह है कि मोनालिसा को डायरेक्ट करने का पहला अवसर उदयपुर की बेटी रिदम सनाढ्य को मिला है। रिदम इससे पहले शाहिद माल्या, जुबिन नौटियाल और असीस कौर जैसे नामी सिंगर्स के साथ काम कर चुकी हैं और हाल ही में कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 के गाने ‘हर सफर में’ को भी डायरेक्ट कर चुकी हैं।
उदयपुर में स्कूल व कॉलेज की पढ़ाई कर चुकी रिदम सनाढ्य ने मोनालिसा को लेकर कहा कि उनमें एक अलग ही मासूमियत और आकर्षण है।
उन्होंने कहा, “मोनालिसा एक मासूम आत्मा हैं। उनकी आंखों में ऐसी गहराई है जो बिना शब्दों के बहुत कुछ कहती है। मैं उन लोगों की आभारी हूं जिन्होंने उन्हें कुंभ मेले में पहचाना। मैं बस उनकी उस अनकही कहानी को एक म्यूजिकल लव स्टोरी में बदलना चाहती थी।”
रिदम ने बताया कि कैमरे और एक्टिंग की दुनिया में नई होने के बावजूद मोनालिसा सीखने को लेकर बेहद उत्सुक थीं। “वह एक खाली कैनवस की तरह थीं। शुरुआत में मुझे चिंता थी कि वह कैमरे को कैसे हैंडल करेंगी, लेकिन उनकी क्यूरियोसिटी और कभी हार न मानने वाला एटीट्यूड सब आसान बना गया,” रिदम ने कहा।
सोशल मीडिया पर मिली अचानक लोकप्रियता को लेकर रिदम ने स्पष्ट किया कि इसका गाने के कॉन्सेप्ट पर कोई असर नहीं पड़ा। “वह हमारे लिए किसी भी दूसरी एक्ट्रेस की तरह थीं। हमने उनकी रॉ और ऑथेंटिक इमेज को ध्यान में रखकर वीडियो बनाया, ताकि ‘कुंभ गर्ल’ की पहचान बनी रहे,” उन्होंने जोड़ा।
‘दिल जानिया’ को टीनएज सिंगर लाइसेल राय ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि मोनालिसा के अपोज़िट स्मार्त मेहता नजर आ रहे हैं। गाने को यंग और फ्रेश ट्रीटमेंट दिया गया है, जिसमें प्यार और इमोशन की गहराई झलकती है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *