LOADING

Type to search

न्यायमूर्ति गोविंद माथुर बोले, मूट कोर्ट न्यायिक जीवन की सशक्त तैयारी

Local

न्यायमूर्ति गोविंद माथुर बोले, मूट कोर्ट न्यायिक जीवन की सशक्त तैयारी

Share

FIAT JUSTITIA राष्ट्रीय मूट कोर्ट का समापन, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय विजेता
उदयपुर, 22 फरवरी:
मोहनलाल सुखाड़िया के विधि महाविद्यालय में आयोजित FIAT JUSTITIA राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का भव्य समापन सेमिनार हॉल में हुआ। प्रतियोगिता में देशभर की विधि संस्थानों की टीमों ने भाग लेकर शोध, तर्कशक्ति और वकालती कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवरसिटी की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
टीम कोड TC-FJ-17, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर की टीम विजेता घोषित हुई। टीम में स्पीकर अनिरुद्ध सोनी, हीरल जैन और शोधकर्ता उन्नति छगानी शामिल रहे। उपविजेता टीम TC-FJ-37, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत रही। सर्वश्रेष्ठ छात्र अधिवक्ता का पुरस्कार अनिरुद्ध सोनी को प्रदान किया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल का सम्मान शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय, इंदौर की टीम को मिला।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजस्थान और इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर ने कहा कि मूट कोर्ट केवल शैक्षणिक गतिविधि नहीं, बल्कि न्यायिक जीवन की वास्तविक तैयारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता, तार्किक सोच और सतत अध्ययन की भावना विकसित करने का आह्वान किया। विधि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. आनंद पालीवाल ने आयोजन को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वी.सी. गर्ग, विधि महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. राजश्री चौधरी, सह-अधिष्ठाता डॉ. शिल्पा सेठ, स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव डॉ. बी.आर. पटेल आदि मौजूद थे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *