LOADING

Type to search

कोडीन सिरप की 5200 से अधिक शीशियां जब्त

Local

कोडीन सिरप की 5200 से अधिक शीशियां जब्त

Share

गांवों तक फैल रहा नशे का जाल
उदयपुर, 28 दिसंबर
: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक के बाद एक कार्रवाई कर तस्करों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत बेकरिया और गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) के साथ मिलकर कोडीन युक्त सिरप की भारी खेप जब्त की है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बेकरिया थाना पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से मालवा का चौरा क्षेत्र में दबिश देकर एक मकान से चार कार्टन में भरी 397 शीशियां कोडीन युक्त सिरप बरामद की। इस मामले में मदन पुत्र सवाराम, निवासी मालवा का चौरा, थाना बेकरिया, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने भाई लक्ष्मण के साथ मिलकर नशीली दवाइयों की अवैध सप्लाई कर रहा था।
इसी क्रम में गोवर्धनविलास थाना पुलिस और डीएसटी ने बलीचा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पुण्या ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के गोदाम पर कार्रवाई करते हुए 29 कार्टन में भरी 3820 शीशियां कोडीन सिरप जब्त कीं। मौके से पुष्करराज पुत्र भंवरलाल, निवासी ढिमड़ा, थाना वल्लभनगर, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया, जो पार्थ इंटरप्राइजेज का संचालक है। इसके अलावा जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के गोदाम से 1000 शीशियां और बरामद की गईं।
फरार आरोपी पकड़े
घासा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे प्रहलाद पुत्र किशनलाल, निवासी भानाखेड़ी, थाना डूंगला, जिला चित्तौड़गढ़ तथा कमलेश पुत्र बंशीलाल, निवासी रेवाड़ा, थाना बागोर, जिला भीलवाड़ा, हाल निवासी नड़ियाद (गुजरात) को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *