LOADING

Type to search

डिस्टर्ब एरिया बिल पर बोले सांसद मन्नालाल रावत, गहलोत सरकार पर साधा निशाना

Local

डिस्टर्ब एरिया बिल पर बोले सांसद मन्नालाल रावत, गहलोत सरकार पर साधा निशाना

Share


उदयपुर, 7 मार्च : डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विधानसभा में हुई बहस के बाद उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने कांग्रेस और पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर हुई थी और गहलोत सरकार के दौरान दंगा करने वाले लोग खुलेआम पुलिसकर्मियों पर हमला करते थे।
सांसद रावत ने कहा कि करौली और भीलवाड़ा जैसे मामलों में दंगाइयों ने पुलिस पर हमला किया, जिससे उस समय की कानून व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति के तहत बहुसंख्यक समाज के हितों की अनदेखी की है। रावत ने कहा कि आज की स्थिति में कांग्रेस अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और मुस्लिम लीग के सिद्धांतों तथा वामपंथी विचारधारा के अनुरूप आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस विषय पर दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।
इस दौरान सांसद रावत ने जिला परिषद स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई भी की, जिसमें 30 से अधिक लोग विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उदयपुर से अहमदाबाद के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस को आगे सूरत तक चलाने की मांग रेल मंत्री के समक्ष रखी गई है और क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *