LOADING

Type to search

कुंवारिया में नलों से मटमैला व बदबूदार पानी, ग्रामीणों में रोष

Local

कुंवारिया में नलों से मटमैला व बदबूदार पानी, ग्रामीणों में रोष

Share

राजसमंद, 17 फरवरी: कुंवारिया कस्बे के बस स्टैंड क्षेत्र में मंगलवार सुबह घरों के नलों से मटमैला और बदबूदार पानी आने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। शुद्ध पेयजल की जगह गंदा पानी मिलने के कारण लोगों ने नलों से पानी भरना बंद कर दिया और मजबूरन हैंडपंप से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।
स्थानीय निवासियों किशन लाल, रुक्मिणी देवी और उमा देवी ने बताया कि पानी में तेज बदबू थी और वह पीने योग्य नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच दिन पहले सदर बाजार क्षेत्र में भी इसी तरह मटमैला पानी आया था। उस समय जलदाय विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मोहल्लेवासियों ने आशंका जताई है कि पेयजल पाइपलाइन में नालियों का पानी रिसाव के जरिए मिल रहा है, जिससे आपूर्ति दूषित हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से लीकेज की तुरंत जांच कर शुद्ध जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दूषित पानी से कोई बीमारी फैलती है, तो इसकी जिम्मेदारी जलदाय विभाग की होगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *