LOADING

Type to search

न्यू क्लॉथ मार्केट किडनैपिंग का मास्टरमाइंड फरार, लगातार धमकियों से दहशत में परिवार

Local

न्यू क्लॉथ मार्केट किडनैपिंग का मास्टरमाइंड फरार, लगातार धमकियों से दहशत में परिवार

Share

चित्तौड़गढ़, 17 फरवरी: चित्तौड़गढ़ शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट से 11 फरवरी को चाकू की नोक पर युवक को अगवा करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित कालू लाल माली ने दावा किया है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों के अलावा भी दो अन्य लोग इस साजिश में शामिल थे, जो अब तक फरार हैं और घटना के मुख्य मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं।
कालू लाल माली ने बताया कि फरार आरोपियों की ओर से उसे लगातार फोन पर धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह और उसका परिवार जान के खतरे में है। डर के कारण युवक अभी तक अपने घर भी नहीं जा पाया है। घटना के बाद से वह अस्पताल में भर्ती था।
11 फरवरी को चाकू दिखाकर किया था अपहरण
पीड़ित ने बताया कि 11 फरवरी की रात न्यू क्लॉथ मार्केट में छह बदमाश उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए थे। बदमाशों ने चाकू दिखाकर धमकाया और पैर में वार कर घायल कर दिया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए डेढ़ घंटे में युवक को छुड़ा लिया। पुलिस ने भीलवाड़ा निवासी रतन माली, मनीष माली, चेतन माली, आशीष सुथार, शंभूलाल बलाई और रमेश चंद्र बलाई को गिरफ्तार किया था।
पहले भी हो चुकी मारपीट, पुरानी रंजिश का आरोप
कालू लाल का कहना है कि 26 जनवरी को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। उसने आरोप लगाया कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह है। युवक ने किशन उर्फ शानू और उसकी पत्नी को मास्टरमाइंड बताते हुए कहा कि वही फरार हैं और धमकियां दे रहे हैं।
कलेक्ट्रेट पहुंचा परिवार, सुरक्षा मांगी: धमकियों से परेशान पीड़ित परिवार गांव वालों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, कॉल डिटेल जांच व सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने जांच जारी होने और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *