LOADING

Type to search

‘एक्यम-2026’ में आईआईआईडी उदयपुर की नई कार्यकारिणी लेगी शपथ

Local

‘एक्यम-2026’ में आईआईआईडी उदयपुर की नई कार्यकारिणी लेगी शपथ

Share


उदयपुर, 23 फरवरी: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स (IIID) उदयपुर सेंटर द्वारा वर्ष 2025-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह “एक्यम-2026” मंगलवार को बेदला क्षेत्र स्थित आईवो में आयोजित होगा। यह आयोजन डिजाइन समुदाय में एकता, पेशेवर नैतिकता और सामूहिक विकास के संकल्प को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
चेयरपर्सन शिखा पुरोहित ने बताया कि समारोह पहली बार विस्तृत स्तर पर आयोजित हो रहा है, जिससे डिजाइन समुदाय को आपसी संवाद और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा। दोपहर में आईआईआईडी की समीक्षा बैठक होगी, जबकि शाम 6:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश मोदी, आगामी अध्यक्ष शामिनी शंकर जैन, सचिव अंशुमान शर्मा, उपाध्यक्ष प्रशांत रेड्डी और वीए मेहुल कामदार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। नई कार्यकारिणी में शिखा पुरोहित (चेयरपर्सन), अमित गौरव (सेक्रेटरी) और अब्बास किकाली (ट्रेजरर) सहित लगभग 15 सदस्य पदभार ग्रहण करेंगे। उदयपुर सेंटर में वर्तमान में 120 पंजीकृत सदस्य हैं। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से 30 वरिष्ठ सदस्य भाग लेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *