LOADING

Type to search

उदयपुर से मुंबई, दिल्ली और कोलकाता के लिए नई उड़ानें

Local

उदयपुर से मुंबई, दिल्ली और कोलकाता के लिए नई उड़ानें

Share

6 नवंबर से शुरू होंगी स्पाइसजेट की सेवाएं, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
उदयपुर, 22 सितम्बर:
लेकसिटी उदयपुर के लिए खुशखबरी है। निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने आगामी 6 नवंबर से उदयपुर से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए नई हवाई सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने आधिकारिक शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
उदयपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट सुबह 11.30 बजे डबोक एयरपोर्ट से रवाना होगी और दोपहर 1.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट दिल्ली से 1.45 बजे उड़ान भरकर 3.15 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
उदयपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट दोपहर 3.55 बजे रवाना होगी और शाम 5.35 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से उदयपुर के लिए यह सेवा सुबह 8.55 बजे रवाना होकर 10.20 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेगी।
कोलकाता से उदयपुर के लिए भी नई सेवा शुरू की जा रही है। यह फ्लाइट शाम 5.20 बजे कोलकाता से रवाना होकर वाया मुंबई रात 10.20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। हालांकि, अभी कोलकाता के लिए उदयपुर से वापसी की उड़ान की घोषणा नहीं की गई है।
पर्यटन और व्यापार को मिलेगा फायदा
स्पाइसजेट के राजस्थान मैनेजर (सेल्स) मनीष सेनी ने बताया कि इन सेवाओं के शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और कनेक्टिविटी को सीधा फायदा होगा। खासतौर पर विंटर सीजन में बढ़ने वाले पर्यटकों की संख्या को देखते हुए कंपनी ने यह निर्णय लिया है।

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *