LOADING

Type to search

NHAI का ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’: टोल-प्लाजा के गंदे शौचालय की फोटो भेजें और FASTag में पाएँ ₹1000

Local

NHAI का ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’: टोल-प्लाजा के गंदे शौचालय की फोटो भेजें और FASTag में पाएँ ₹1000

Share

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने ‘स्पेशल कैंपेन 5.0’ के तहत क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज शुरू किया है। अब किसी भी नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के गंदे टॉयलेट की जियो-टैग्ड फोटो रिपोर्ट करने पर FASTag में ₹1000 का इनाम मिलेगा। अभियान 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
यूजर को ‘राजमार्गयात्रा’ एप डाउनलोड करना होगा और फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो के साथ नाम, स्थान, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है। इनाम सीधे रजिस्टर्ड FASTag में भेजा जाएगा और न तो कैश मिलेगा, न ट्रांसफरेबल होगा।
ध्यान दें कि यह अभियान केवल टोल प्लाजा टॉयलेट पर लागू है; पेट्रोल पंप, ढाबे और NHAI की अन्य सर्विसेज इससे बाहर हैं। प्रतिदिन किसी भी टोल प्लाजा पर सिर्फ एक बार इनाम के लिए पात्रता होगी।
जियो-टैग फोटो में लोकेशन, डेट, टाइम और समुद्र तल से ऊँचाई जैसी जानकारी जुड़ी होती है। इससे फोटो GPS डेटा से लिंक होकर मैप पर सही जगह दिखाता है।
यह पहल नागरिकों को नेशनल हाईवे पर साफ-सुथरे टॉयलेट सुनिश्चित करने में भागीदार बनाती है और लोगों को प्रोत्साहन भी देती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *