LOADING

Type to search

अमेरिका में ‘नो किंग्स’ प्रोटेस्ट: 70 लाख लोग सड़क पर, ट्रम्प ने AI वीडियो से किया जवाब

International

अमेरिका में ‘नो किंग्स’ प्रोटेस्ट: 70 लाख लोग सड़क पर, ट्रम्प ने AI वीडियो से किया जवाब

Share

वॉशिंगटन डीसी, 19 अक्टूबर: अमेरिका में रविवार को राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों को ‘नो किंग्स’ प्रोटेस्ट नाम दिया गया और देश के विभिन्न शहरों में 2600 से अधिक रैलियां निकाली गईं। रैलियों में लगभग 70 लाख लोग शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ट्रम्प के शासन में अमेरिका तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। पहले जून में पहली ‘नो किंग्स’ रैली के दौरान लगभग 2100 जगह प्रदर्शन हुए थे। इस बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर, बोस्टन, अटलांटा और शिकागो के पार्कों में भारी भीड़ जुटी, वहीं वॉशिंगटन, लॉस एंजिल्स और कई रिपब्लिकन शासित राज्यों में भी लोग सड़कों पर उतरे। रिपब्लिकन पार्टी ने इन प्रदर्शनों को ‘हेट अमेरिका रैली’ करार दिया।
ट्रम्प ने प्रदर्शनकारियों का जवाब AI-जनरेटेड वीडियो से दिया। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर 20 सेकंड का वीडियो शेयर किया, जिसमें ट्रम्प क्राउन पहने फाइटर जेट पायलट के रूप में दिखे। वीडियो में उनके जेट पर ‘किंग ट्रम्प’ लिखा था और ट्रम्प प्रदर्शनकारियों पर मल गिराते हुए दिखाए गए।
विशेषज्ञों के अनुसार इस AI वीडियो को ट्रम्प ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मजाकिया और ध्रुवीकरण भरा संदेश देने के लिए बनाया। देश में ‘नो किंग्स’ प्रोटेस्ट को ट्रम्प के शासन के खिलाफ सबसे बड़ा नागरिक विरोध कहा जा रहा है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *