LOADING

Type to search

‘एक शाम नाकोड़ा पार्श्व भैरव के नाम’ भक्ति संध्या 15 मार्च को

Local

‘एक शाम नाकोड़ा पार्श्व भैरव के नाम’ भक्ति संध्या 15 मार्च को

Share

‘एक शाम नाकोड़ा पार्श्व भैरव के नाम’ भक्ति संध्या 15 मार्च को
108 दीपकों से होगी महाआरती, भव्य वरघोड़ा भी निकलेगा
उदयपुर, 11 मार्च:
श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति मंडल, हिरणमगरी सेक्टर-4 एवं ओसवाल सभा उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 15 मार्च को टाउन हॉल परिसर में “एक शाम नाकोड़ा पार्श्व भैरव के नाम” भव्य भक्ति संध्या आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम स्वर्गीय केसरबाई लोढ़ा की स्मृति में आयोजित होगा, जिसमें भगवान पार्श्वनाथ की 108 दीपकों से महाआरती की जाएगी।
संस्थान के अध्यक्ष मनोहर तलेसरा, सचिव हस्तीमल लोढ़ा और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार बोकडिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अमृतलाल, रमेश, दर्शन और चिंतन लोढ़ा परिवार होंगे। 13 मार्च को सुबह 7:30 बजे भूमि पूजन तथा 14 मार्च को शाम को मेहंदी कार्यक्रम होगा।
15 मार्च को दोपहर 3 बजे श्री वासुपूज्य मंदिर सूरजपोल से भव्य वरघोड़ा निकलेगा, जो बैंड-बाजों और सैकड़ों भैरव भक्तों के साथ टाउन हॉल पहुंचेगा। शाम 7 बजे भक्ति संध्या में प्रसिद्ध गायक नरेंद्र भाई वाणी गोता अपनी टीम के साथ भैरव भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *