LOADING

Type to search

पेसिफिक एमबीए छात्रों का स्टूडेंट मैनेजमेंट साइम्युलेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Local

पेसिफिक एमबीए छात्रों का स्टूडेंट मैनेजमेंट साइम्युलेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share

उदयपुर, 23 जनवरी : ऐक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, इंदौर एवं ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित 29वें साइम्युलेशन मैनेजमेंट गेम्स में पेसिफिक एमबीए छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। सेंट्रल जोन में आयोजित प्रतियोगिता में पेसिफिक फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की सात टीमों में से दो ने राष्ट्रीय स्तर पर फाइनल में जगह बनाई। डीन प्रो. दिपिन माथुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय और दो चरणों में संपन्न हुई, जिसमें 48 टीमों ने प्रतिस्पर्धा की। फाइनल में समीना बोहरा, अक्षत जैन, जाह्नवी जैन और लिशा जैन की टीम प्रथम रही, जबकि ताहिर हुसैन, मोहित जोशी, मीत मांडोत और आर्ची पंवार की टीम तृतीय रही। टीमों का नेतृत्व डॉ. पुष्पकांत शाकद्वीपी और डॉ. अली यावर रेहा ने किया। पेसिफिक सेंटर ऑफ साइम्युलेशन के समन्वयक डॉ. नरेन्द्र सिंह चावड़ा ने बताया कि सर्वाधिक लाभ अर्जित करने वाली टीमों को विजेता घोषित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *