LOADING

Type to search

ट्रम्प की तारीफ पर पाकिस्तान में हंगामा: पीएम शहबाज शरीफ ट्रोल, यूजर्स बोले- “चापलूसी का नोबेल दो”

International

ट्रम्प की तारीफ पर पाकिस्तान में हंगामा: पीएम शहबाज शरीफ ट्रोल, यूजर्स बोले- “चापलूसी का नोबेल दो”

Share


मिस्र में गाजा पीस समिट के दौरान ट्रम्प को ‘शांति पुरुष’ बताया, पाकिस्तानी बोले- इतनी शर्मिंदगी पहले नहीं देखी

इस्लामाबाद, 15 अक्टूबर: मिस्र में आयोजित गाजा पीस समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तारीफ करना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भारी पड़ गया। शरीफ ने मंच से ट्रम्प को “शांति पुरुष” और “नोबेल शांति पुरस्कार के योग्य नेता” बताया, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हो रहे हैं।

शरीफ ने कहा था कि ट्रम्प ने “भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाया और दुनिया में आठ संघर्ष विराम कराए।” इस पर ट्रम्प ने हंसते हुए कहा—“वाह! अब कहने को क्या बचा, घर चलें।”

इसके बाद पाकिस्तानी यूजर्स ने शरीफ को “ट्रम्प का चापलूस”, “नोबेल ऑफ फ्लैटरी” और “घिनौना चाटुकार” कहा। इतिहासकार अम्मार अली जन ने लिखा—“ट्रम्प की बेवजह तारीफ से पूरा पाकिस्तान शर्मिंदा है।”
पीटीआई नेता हम्माद अजहर बोले—“दुनिया हम पर हंस रही है, ये कॉमेडी नहीं, शर्म है।”

शरीफ ने करीब 5 मिनट तक ट्रम्प की तारीफ के पुल बांधे, जबकि हाल ही में पाकिस्तान ने अमेरिका को 50 करोड़ डॉलर के रेयर अर्थ मटेरियल की खेप भेजी है और बलूचिस्तान के पसनी पोर्ट को विकसित करने का प्रस्ताव दिया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद पाकिस्तान-अमेरिका रिश्तों में नजदीकी बढ़ी है, पर शरीफ की यह अतिशयोक्ति अब देश की कूटनीतिक साख पर सवाल खड़े कर रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *