पीडीसीएच बना तृतीय पैसिफिक महिला क्रिकेट कप 2026 का चैंपियन
Share
उदयपुर, 23 फरवरी: पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, देबारी के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर आयोजित तृतीय पैसिफिक महिला क्रिकेट कप 2026 में शानदार मुकाबलों के बाद मेजबान पीडीसीएच ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में विभिन्न डेंटल कॉलेजों की टीमों ने उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया।
फाइनल मुकाबला पीडीसीएच और दर्शन डेंटल कॉलेज, उदयपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में पीडीसीएच ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब जीता, जबकि दर्शन डेंटल कॉलेज उपविजेता रहा।
टूर्नामेंट में जिया गढ़िया (पीडीसीएच) वुमन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहीं। अजलफा शाह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा यशवी खंडेलवाल सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुनी गईं। मुख्य अतिथि कुलदीप माथुर व प्राचार्य डॉ. भगवान दास राय ने विजेताओं को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। आयोजन में छात्रा अवनि मेहता ने संचालन किया।
