LOADING

Type to search

उदयपुर में कचरा-गाड़ी ड्राइवर की मनमानी से नाराज हुए लोग

Local

उदयपुर में कचरा-गाड़ी ड्राइवर की मनमानी से नाराज हुए लोग

Share

समय पर आने की बात पर गुस्से में छोड़ा कचरा
उदयपुर, 13 अक्टूबर:
टेकरी क्षेत्र के तुलसी नगर में नगर निगम की कचरा संग्रहण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग ऑटो टिपर (कचरा गाड़ी) चालक की मनमानी से नाराज हैं। सोमवार सुबह जब टिपर आया, तो ड्राइवर ने 220 रुपए की डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन फीस की मांग की। कई महिलाओं ने रसीद कटवाकर भुगतान किया, लेकिन समय पर कचरा उठाने की बात कहते ही ड्राइवर भड़क गया।
महिलाओं के अनुसार जब उन्होंने रोजाना समय से कचरा लेने की बात कही, तो ड्राइवर बहस करने लगा। कुछ महिलाएं पैसे लाने घर के अंदर गईं, तभी ड्राइवर बिना कचरा उठाए वहां से चला गया। इससे ज्यादा नाराजगी तब हुई जब उसने उन लोगों का भी कचरा नहीं उठाया जिन्होंने पहले ही भुगतान कर दिया था।
इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने विरोधस्वरूप अपने घरों का कचरा कॉलोनी में ही फैला दिया, जिससे क्षेत्र में गंदगी का माहौल बन गया। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि ड्राइवर अक्सर देर से आता है और कई बार पूरी कॉलोनी का कचरा उठाए बिना ही लौट जाता है।
हालांकि इस संबंध में नगर निगम में शिकायत दर्ज करवाई गई है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों की मांग है कि नगर निगम जल्द से जल्द ड्राइवर की मनमानी पर अंकुश लगाए और नियमित, समयबद्ध कचरा संग्रहण सुनिश्चित करे। स्थानीय लोग इस समस्या से परेशान होकर ठोस समाधान की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *