पिम्स मेवाड़ कप सीजन-4: लेकसिटी वारियर्स ने जीसीए क्लॉथ को 3 विकेट से हराया
Share
उदयपुर, 21 फरवरी: पैसिफिक हॉस्पिटल, विनय क्रिकेट क्लब व लीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पिम्स मेवाड़ कप सीजन-4 में शनिवार को रोमांचक मुकाबले में उदयपुर लेकसिटी वारियर्स ने जीसीए क्लॉथ को 3 विकेट से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसीए क्लॉथ ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 208 रन बनाए। प्रियश पटेल ने 56 और हेमांग पटेल ने 27 रन बनाए। लेकसिटी वारियर्स की ओर से मोहम्मद शाहरूख खान, अंकुर पंवार व वाश्र्वराज राणा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लेकसिटी वारियर्स ने अंतिम ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। कुणालसिंह राठौड़ ने 7 छक्कों व 6 चौकों की मदद से 89 रन बनाए। समर्थ व्यास ने 44 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, जिसे राठौड़ ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। दूसरे मैच में दिल्ली चैलेंजर्स ने बालाजी कंस्ट्रक्शन को 9 विकेट से हराया। उवेस अहमद (69) और राघव धवन (61) की आक्रामक पारियों से टीम ने 13 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
