LOADING

Type to search

रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 में खिलाड़ियों का जलवा

Local

रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 में खिलाड़ियों का जलवा

Share


उदयपुर, 23 फरवरी: डिकोड द्वारा आयोजित रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 का आगाज रोमांच और दमदार प्रदर्शन के साथ हुआ। पहले ही दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए दर्शकों को बांधे रखा।
चेयरमैन सुनील लड्ढ़ा और आयोजन सचिव विवेक घई ने बताया कि पहले मैच में हस्तिनापुर वॉरियर्स ने नजफगढ़ के सुल्तान को 19.1 ओवर में 108 रन पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 8.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 111 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। रोहित गोयत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में स्टेडफास्ट वॉरियर्स ने 160 रन बनाए। जवाब में सीपीएस मेवाड़ रॉयल्स 155 रन तक ही पहुंच सकी। चिराग यादव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। दोनों विजेताओं को 5000-5000 रुपए के चेक व गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *