LOADING

Type to search

पीएम मोदी ने दिल्ली BJP के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

National

पीएम मोदी ने दिल्ली BJP के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

Share

नई दिल्ली, 29 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस वर्ष 45 साल पूरे हो गए हैं। पार्टी का बीज अक्टूबर 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ के रूप में बोया गया था।
प्रधानमंत्री ने पार्टी के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, नानाजी देशमुख और मुरली मनोहर जोशी के आशीर्वाद से पार्टी आगे बढ़ी। दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष वीके मल्होत्रा थे।
दिल्ली भाजपा का नया कार्यालय दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित है। इसका निर्माण 2.23 करोड़ रुपए की लागत से हुआ और पहले इसकी नींव पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून 2023 को रखी थी। उद्घाटन से पहले कार्यालय में हवन-पूजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और अन्य मंत्री मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा और कहा कि दिल्ली भाजपा सरकार और कार्यालय मिलकर विकसित भारत के सपनों को पूरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनसंघ और भाजपा की सेवा परंपरा आज भी जारी है और नई पीढ़ी को जीएसटी सुधारों का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *