LOADING

Type to search

मजदूर बनकर पहुंची पुलिस, ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Local

मजदूर बनकर पहुंची पुलिस, ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Share

16 साल से फरार आरोपी राजकोट की फैक्ट्री में छिपा था, फिल्मी अंदाज में दबोचा गया
बांसवाड़ा, 15 फरवरी:
बांसवाड़ा जिले की घाटोल थाना पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले कुख्यात ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के मास्टरमाइंड को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले 16 वर्षों से फरार था और गुजरात के राजकोट में एक फैक्ट्री में मजदूर बनकर छिपा हुआ था। पुलिस टीम भी मजदूर के वेश में फैक्ट्री पहुंची और पहचान होते ही उसे घेरकर दबोच लिया।
शादी के 9 दिन बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन: थानाधिकारी रमेश पन्नू ने बताया कि घाटोल निवासी मुकेश कुमार सेठिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने इंदौर निवासी इंदु सोलंकी से मंदिर में विवाह किया। शादी के बदले दलालों और लड़की पक्ष को 2.56 लाख रुपए दिए गए। लेकिन विवाह के मात्र 9 दिन बाद इंदु घर से बहाना बनाकर निकली और सोने की चेन व चांदी के पायजेब लेकर फरार हो गई। जांच में सामने आया कि इस साजिश का मास्टरमाइंड 56 वर्षीय भंवर सिंह ठाकुर निवासी पिड़गम्बर किशनगंज, इंदौर है। रिकॉर्ड से पता चला कि आरोपी वर्ष 2010 में चित्तौड़गढ़ जेल से फरार हो गया था।
अकोला से सऊदी तक बदलता रहा ठिकाने
जेल से भागने के बाद आरोपी महाराष्ट्र के अकोला में छिपा, फिर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर करीब दो साल सऊदी अरब में रहा। भारत लौटने के बाद उसने पहचान छिपाकर मजदूरी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने सीधी दबिश की बजाय योजना बनाई। टीम मजदूर बनकर ऑयल मिल में पहुंची और आरोपी की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में नेपाल सिंह, वीरभद्र सिंह और धर्मेश कानी की अहम भूमिका रही।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *