LOADING

Type to search

साइबर अपराध से निपटने को पुलिस का तकनीकी रूप से दक्ष होना जरूरी:आईजी श्रीवास्तव

Local

साइबर अपराध से निपटने को पुलिस का तकनीकी रूप से दक्ष होना जरूरी:आईजी श्रीवास्तव

Share

‘स्मार्ट पुलिसिंग के लिए साइबर सुरक्षा सशक्तिकरण’ कार्यशाला शुरू
उदयपुर, 16 फरवरी:
उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध लगातार नए रूपों में सामने आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस बल का तकनीकी रूप से दक्ष, जागरूक और अपडेट रहना अत्यंत आवश्यक है।
उदयपुर रेंज पुलिस एवं यूनिसेफ राजस्थान के तत्वावधान में पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘स्मार्ट पुलिसिंग के लिए साइबर सुरक्षा सशक्तिकरण’ विषय पर दो दिवसीय रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को डबोक स्थित गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में प्रारंभ हुई।
मुख्य अतिथि आईजी श्रीवास्तव ने बतौर प्रतिभागी जुड़ते हुए अधिकारियों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग आमजन की सुरक्षा और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने में करें। अध्यक्षता करते हुए एसपी योगेश गोयल ने साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नवीन तकनीक के प्रभावी उपयोग की आवश्यकता बताई।
विशेषज्ञों ने दी आधुनिक साइबर तकनीकों की जानकारी
दिल्ली से आए साइबर क्राइम विशेषज्ञ ईशान सिन्हा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, सोशल मीडिया अपराध, बैंकिंग फ्रॉड, डेटा चोरी सहित विभिन्न अपराधों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।कार्यशाला में साइबर थानों, साइबर सेल, महिला अपराध प्रकोष्ठ व मानव तस्करी विरोधी यूनिट के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *