LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ पुलिस ने 20 दिन में 108 गुमशुदा लोगों को ढूंढ निकाला

Local

प्रतापगढ़ पुलिस ने 20 दिन में 108 गुमशुदा लोगों को ढूंढ निकाला

Share

प्रतापगढ़, 4 फरवरी: प्रतापगढ़ पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 20 दिनों में जिले से लापता हुए 108 गुमशुदा लोगों को दस्तयाब किया है। यह अभियान 11 जनवरी से 30 जनवरी तक चलाया गया, जिसका निर्देशन जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने किया।
अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं महिला अपराध अनुसंधान यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। इसका उद्देश्य जिले में गुमशुदा महिलाओं और पुरुषों की तलाश करना था। पुलिस द्वारा दस्तयाब किए गए 108 लोगों में 13 पुरुष और 95 महिलाएं शामिल हैं। इन्हें गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से खोजा गया।
अभियान के तहत सभी थानों में अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने एसओपी के अनुसार परिजनों से संपर्क, तकनीकी साक्ष्य, आसूचना और सोशल मीडिया की मदद से गुमशुदाओं की तलाश की। सबसे अधिक सफलता थाना छोटी सादड़ी को मिली, जिसने 14 महिलाओं और 1 पुरुष को दस्तयाब किया। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में सराहनीय उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *