LOADING

Type to search

अस्पताल जाते गर्भवती की मौत, 45 घंटे बाद पोस्टमार्टम

Uncategorized

अस्पताल जाते गर्भवती की मौत, 45 घंटे बाद पोस्टमार्टम

Share

उदयपुर, 5 दिसंबर : उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र के पड़ावली ढेढ़किया में 20 वर्षीय गर्भवती मंजू गमेती की प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पीहर पक्ष के पहुंचने पर शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अचानक शुरू हुई प्रसव पीड़ा के बाद परिवारजन उसे गोगुंदा अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन कुछ ही दूरी पहले उसकी सांसें थम गईं। परिजन शव को घर ले आए, मगर ग्रामीणों की सूचना पर ओगणा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
मामला तब संवेदनशील हो गया जब मृतका के पीहर पक्ष के लोग शुक्रवार को मोर्चरी पहुंचे। दोनों पक्षों की भावनाओं को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने समझाइश कर माहौल शांत कराया। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उपखंड अधिकारी व आईएएस अधिकारी शुभम भैसारे की मौजूदगी में एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया गया, जिसने करीब 45 घंटे बाद पोस्टमार्टम किया।
गांव में युवती की असमय मृत्यु से शोक का माहौल है। परिवारजन इस बात से आहत हैं कि बचाव के कुछ ही मिनटों की दूरी पर अस्पताल था, पर मंजू वहां तक पहुंच ही न सकी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *