LOADING

Type to search

उदयपुर में होली पर पुष्पा का हथौड़ा और ऑपरेशन सिंदूर

Local

उदयपुर में होली पर पुष्पा का हथौड़ा और ऑपरेशन सिंदूर

Share

विभिन्न रंगों की कैप्सूल और गुलाल छोड़ने वाले कैन; बाजारों में सजे रंग और पिचकारियां
गोपाल लोहार
उदयपुर, 1 मार्च
: रंगों के पर्व होली को लेकर शहर के बाजारों में उत्साह नजर आने लगा है। प्रमुख बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज चुकी हैं। इस बार हर्बल गुलाल के साथ स्पेशल कलरफुल और खुशबूदार गुलाल की नई वैरायटी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।
शहर के प्रमुख बाजारों में छोटी-बड़ी स्टॉल पर रंग और पिचकारियों की बिक्री शुरू हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि होली से पहले के दो-तीन दिन में ही सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


हाई प्रेशर गुलाल की केन का क्रेज, कई कलर में खुशबू वाली गुलाल
इस बार हाई प्रेशर गुलाल कैन और रंग छोड़ने वाले स्प्रे कैन बाजार में ट्रेंड में हैं। इनके जरिए दूर तक गुलाल छोड़ा जा सकता है। गुलाल फायर और स्पेशल बैलून पैकेट भी बच्चों के बीच लोकप्रिय हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार 10 से अधिक रंगों में खुशबूदार गुलाल उपलब्ध है, जिनमें लाल, पीला, केसरिया, हरा, बैंगनी और फिरोजी प्रमुख हैं। केमिकल रहित गुलाल की मांग भी बढ़ी है। शीतला सप्तमी तक बाजार में अच्छी ग्राहकी की उम्मीद जताई जा रही है।


रंगों के कैप्सूल
बच्चों के लिए स्कूल बैग पैटर्न की बड़ी पिचकारियां आई हैं, जिन्हें पीठ पर टांगकर पानी की बौछार की जा सकती है। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर, पुष्पा का हथौड़ा, कुल्हाड़ी, त्रिशूल, फरसा और गदा डिजाइन की पिचकारियां भी मांग में हैं। कैप्सूल कलर और नकली विग का भी अच्छा क्रेज है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *