LOADING

Type to search

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, कांग्रेस ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी

National

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, कांग्रेस ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी

Share

नई दिल्ली, 29 सितंबर : कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर भाजपा प्रवक्ता द्वारा राहुल गांधी को टीवी बहस में “सीने में गोली मारी जाएगी” कहने की धमकी का मामला उठाया। चिट्ठी में कहा गया कि इस प्रकार की धमकी पर कार्रवाई न होना राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा में मिलीभगत मानी जाएगी।
केरल के एक न्यूज चैनल पर लद्दाख हिंसा पर बहस के दौरान पूर्व ABVP नेता प्रिंटू महादेव ने यह बयान दिया। कांग्रेस ने इसे सार्वजनिक जीवन में नफरत और हिंसा फैलाने वाली राजनीति बताया।
वर्तमान में राहुल गांधी भारत में नहीं हैं, वे दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे पर हैं, जहां वे राजनीतिक नेताओं और छात्रों से मुलाकात करेंगे।
केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों ने भी राहुल गांधी की विदेश यात्रा बिना सूचना के करने पर चिंता जताई थी। फिलहाल उन्हें Z+ सिक्योरिटी कवर प्राप्त है, जो एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) प्रोटोकॉल के तहत उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
कांग्रेस का कहना है कि अब गृह मंत्री की जिम्मेदारी बनती है कि वे स्पष्ट करें कि सरकार और उसकी पार्टी किस विचारधारा के पक्ष में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *