LOADING

Type to search

राजसमंद हत्याकांड: क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में हत्याकांड की बात आई सामने

Local

राजसमंद हत्याकांड: क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में हत्याकांड की बात आई सामने

Share

मृतक हिम्मत सिंह दोहरे हत्याकांड का आरोपी
उदयपुर, 7 जनवरी :
राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के गांवगुड़ा में मंगलवार को दिनदहाड़े हुए हत्याकांड में वर्चस्व की लड़ाई सामने आई है। मृतक हिम्मत​ सिंह और हत्या के आरोपी पासून—केलवाड़ा निवासी हमेर सिंह, नाथूसिंह, किशन सिंह, कालू सिंह, हिम्मत सिंह और प्रकाश सिंह के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था।
जांच में सामने आया कि मृतक और हमलावर दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति वाले रहे हैं। मृतक हिम्मत सिंह दोहरे हत्याकांड का आरोपी थी। बताया गया कि अहमदाबाद स्थित एक होटल को लेकर दोनों के बीच दुश्मनी चल रही थी और दोनों ओर से एक—दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। घटना से पहले साजिशन हमलावरों ने हिम्मत सिंह को समझौते लिए बुलाया था। उन्हें गांवगुड़ा के चमत्कार चौराहे पर मिलना था। वहां हमलावर पहले से ही एक स्कॉर्पियो कार से तलवारों के साथ पहुंच चुके थे। हिम्मत सिंह भी एक अन्य कार से वहां पहुंचा और उसके उतरते ही हमलवारों ने उस पर तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। घटना के बाद खमनोर थाना पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। किन्तु छहों हमलावरों ने घटना के तीन घंटे बाद खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पुलिस भी चकित रह गई।
मृतक का भी था आपराधिक रिकॉर्ड
रिपोर्ट के अनुसार मृतक हिम्मत सिंह का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड था। वह 2019 में हुए अपनी बहन के सास-ससुर की हत्या के मामले में आरोपी था और करीब 4 साल जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था। वह ‘लाला इलेवन’ नाम से एक सोशल मीडिया ग्रुप भी चलाता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *