LOADING

Type to search

रमज़ान का आगाज़: बोहरा समुदाय ने रखा पहला रोज़ा

Local

रमज़ान का आगाज़: बोहरा समुदाय ने रखा पहला रोज़ा

Share

उदयपुर, 17 फरवरी: पवित्र रमजान का महीना दाऊदी बोहरा समुदाय के हिजरी कैलेंडर के अनुसार मंगलवार को शुरू हुआ। इस माह में समाजजन पूरे महीने के रोज़े रख पांचों वक्त की नमाज़ मस्जिदों में अदा होगी। इफ्तारी के समय मुस्लिम मोहल्लों की रौनक पूरे परवान पर होगी।

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मनसूर अली ओड़ावाला ने बताया की रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोहियदपुरा, खानपुरा, चमनपुरा, खांजीपीर, खारोल कॉलोनी और पुलां स्थित हॉल में रमज़ान की नमाज़ अदा की जाएगी। दाऊदी बोहरा जमाअत के सचिव फ़िरोज़ हुसैन टीन वाला ने बताया कि सभी मस्जिदों में नमाज़ और इबादत की तैयारियां पूरी कर ली गई है। दाऊदी बोहरा जमाअत के अध्यक्ष इक़बाल हुसैन रस्सावाला ने बताया कि रमज़ान माह में 22 तारीख यानि 10 मार्च को लैलतुल कद्र की रात मनाई जाएगी जबकि आखिरी जुमा यानि जुमातुल विदा 25 रमज़ान 13 मार्च को मनाया जायेगा। 30 रोज़े पूरे होने पर ईद उल फ़ित्र का त्यौहार गुरुवार 19 मार्च को मनाया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *