उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रमेश शाह
Share
निर्विरोध निर्वाचन, 1 अप्रैल 2026 से संभालेंगे कार्यभार
उदयपुर, 10 मार्च: उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राजमंदिर इलेक्ट्रॉनिक्स के रमेश शाह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रिंस दक ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 सायं 5 बजे तक निर्धारित थी। तय समय तक केवल रमेश शाह का ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। एकमात्र नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
उन्होंने बताया कि रमेश शाह का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2028 तक रहेगा। गौरतलब है कि रमेश शाह इससे पहले भी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब वे दूसरी बार इस महत्वपूर्ण व्यापारिक संगठन का नेतृत्व करेंगे। उनके निर्विरोध चयन पर व्यापारिक जगत में खुशी का माहौल है।
