LOADING

Type to search

शराब दुकान का कलेक्शन चुराने वाला सैल्समैन गिरफ्तार

Local

शराब दुकान का कलेक्शन चुराने वाला सैल्समैन गिरफ्तार

Share

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज : 3.65 लाख रुपए की चोरी का खुलासा, पुलिस ने रकम बरामद की
उदयपुर, 15 फरवरी:
उदयपुर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में कृषि मंडी के सामने हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अंग्रेजी शराब दुकान के कलेक्शन से चोरी किए गए 3.65 लाख रुपए के मामले में पुलिस ने दुकान पर काम करने वाले ही सैल्समैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी राशि बरामद कर ली है।
थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में संदिग्ध गतिविधि सामने आने के बाद आरोपी की पहचान हुई।
पुलिस ने शिवम पुत्र नागेन्द्र शाह निवासी मलीपुर (बिहार), हाल गायरियावास उदयपुर को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी मदनलाल चौधरी ने रिपोर्ट दी थी कि 13 फरवरी रात करीब 10:15 बजे वह बिक्री के 3.65 लाख रुपए स्कूटी की डिक्की में रखकर ठेके पर जा रहा था। उसके साथ शिवम भी मौजूद था।
स्कूटी खड़ी कर जब वह वापस लौटा तो डिक्की से पूरी राशि गायब मिली। शुरुआत में अज्ञात चोर की आशंका थी, लेकिन जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात शिवम ने ही अंजाम दी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *