LOADING

Type to search

होली पर खुले सांवलिया सेठ मंदिर भंडार में 46.58 करोड़ की रिकॉर्ड भेंट

Local

होली पर खुले सांवलिया सेठ मंदिर भंडार में 46.58 करोड़ की रिकॉर्ड भेंट

Share


उदयपुर, 11 मार्च:
मेवाड़ अंचल के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर श्री सांवलिया सेठ मंदिर के होली पर खुले मासिक भंडार की गणना सात चरणों में पूरी हुई। गणना के बाद कुल 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपए की रिकॉर्ड भेंट राशि प्राप्त हुई, जो अब तक की सबसे अधिक मानी जा रही है।
मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि मंदिर का भंडार 2 मार्च को खोला गया था। भंडार से 36 करोड़ 57 लाख 87 हजार 642 रुपए प्राप्त हुए, जबकि भेंट कक्ष और ऑनलाइन डोनेशन से 10 करोड़ 45 हजार 282 रुपए की राशि मिली।
इसके साथ ही सोना-चांदी की भेंट भी बड़ी मात्रा में प्राप्त हुई। भंडार और भेंट कक्ष से 2 किलो 967 ग्राम 480 मिलीग्राम सोना तथा 152 किलो 609 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। भक्तों में मन्नत पूरी होने पर सोने-चांदी के अंगूठे चढ़ाने और भगवान को अपने व्यवसाय में भागीदार मानने की परंपरा भी प्रचलित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *