LOADING

Type to search

सांवलियाजी सेठ में एक माह में 29.32 करोड़ से अधिक का चढ़ावा

Uncategorized

सांवलियाजी सेठ में एक माह में 29.32 करोड़ से अधिक का चढ़ावा

Share

भंडार व भेंट कक्ष से 99 किलो चांदी और 1.785 किलो सोना भी प्राप्त
मंडफिया, 22 दिसंबर:
मेवाड़ अंचल के प्रमुख तीर्थस्थल भगवान श्री सांवलिया जी सेठ के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर देखने को मिली। गत 18 दिसंबर को चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए मंदिर भंडार की चार चरणों में हुई गिनती के बाद एक माह में कुल 29 करोड़ 32 लाख 04 हजार 920 रुपए से अधिक का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भारी मात्रा में सोना-चांदी भी भेंट की है।
चार चरणों में पूरी हुई भंडार गिनती
मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव की मौजूदगी में चौथे और अंतिम चरण की गिनती संपन्न हुई। चौथे चरण में 49 लाख 84 हजार 395 रुपए नकद प्राप्त हुए। इससे पहले तीन चरणों में 22 करोड़ 30 लाख 85 हजार रुपए की गिनती हो चुकी थी। चारों चरणों को मिलाकर भंडार से कुल 22 करोड़ 80 लाख 69 हजार 395 रुपए नकद प्राप्त हुए।
सोना-चांदी की भी रही भरपूर भेंट
अध्यक्ष वैष्णव ने बताया कि भंडार से 1 किलो 250 ग्राम सोना और 44 किलो 400 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। वहीं, विभिन्न श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर कार्यालय में भेंट स्वरूप 535 ग्राम 910 मिलीग्राम सोना तथा 55 किलो 444 ग्राम चांदी जमा करवाई गई।
भेंट कक्ष से भी करोड़ों की प्राप्ति
इसके अलावा श्रद्धालुओं ने मनी ऑर्डर, ऑनलाइन माध्यम और स्वयं उपस्थित होकर मंदिर कार्यालय में 6 करोड़ 51 लाख 35 हजार 525 रुपए नकद भेंट किए। भंडार और भेंट कक्ष की राशि को मिलाकर कुल चढ़ावा 29.32 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया। भंडार गिनती के दौरान मंदिर बोर्ड सदस्य पवन तिवारी, हरिराम गाडरी, लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह, संपदा प्रभारी भेरूगिरी गोस्वामी सहित वरिष्ठ सहायक, सुरक्षा प्रभारी, बैंक कर्मी एवं चुनिंदा मंदिर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *