LOADING

Type to search

निर्देशक विक्रम भट्ट की जमानत पर सुनवाई पूरी, शुक्रवार को फैसला

Local

निर्देशक विक्रम भट्ट की जमानत पर सुनवाई पूरी, शुक्रवार को फैसला

Share

उदयपुर, 18 दिसंबर: फिल्म निर्माण के नाम पर 30 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में फंसे बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी की जमानत अर्जी पर गुरुवार को उदयपुर कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। कोर्ट ने इस मामले में शुक्रवार को फैसला सुनाएगा।
एसीजेएम कोर्ट संख्या-4 के न्यायाधीश मनीष गोयल के समक्ष करीब चार घंटे तक बहस चली। विक्रम भट्ट के अधिवक्ता जयकृष्ण दवे और कमलेश दवे ने पक्ष रखा। जबकि इंदिरा ग्रुप आॅफ कंपनीज के अधिवक्ता मंजूर हुसैन ने भट्ट को जेल में रखे जाने की पैरवी की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने निर्णय सुरक्षित रखने के आदेश दिए।
गौरतलब है कि विक्रम भट्ट एवं उनकी पत्नी श्वेताम्बरी पिछले दो दिन से न्यायिक हिरासत में हैं। उधर, राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर भी विक्रम भट्ट और अन्य आरोपियों की जमानत एवं केस से जुड़े मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखे हुए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *