SMS हॉस्पिटल आग: अधीक्षक और ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज हटाए, XEN निलंबित
Share
जयपुर, 6 अक्टूबर : सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो आईसीयू में रविवार रात लगी आग में 8 मरीजों की मौत हो गई। हादसे के समय ICU में 11 मरीज और पास के ICU में 13 मरीज थे। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं।
आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। ट्रॉमा सेंटर के स्टोर में पेपर, ICU का सामान और ब्लड सैंपलर ट्यूब रखे थे।
सरकार ने SMS हॉस्पिटल के अधीक्षक और ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज को हटाया, वहीं XEN निलंबित किया। फायर सेफ्टी कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश भी दिए गए हैं। हादसे की जांच के लिए 6 सदस्यीय शासन स्तर की कमेटी गठित की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि मृतक मरीज वेंटिलेटर पर थे, उन्हें हटाया जाता तो भी हादसे की संभावना बनी रहती।
सरकार ने मृतक आश्रितों को प्रति परिवार 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। FSL टीम मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है।
मुख्य बिंदु:
आग न्यूरो ICU स्टोर में लगी।
शॉर्ट सर्किट के कारण होने की आशंका।
अधीक्षक, ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज हटाए, XEN निलंबित।
6 सदस्यीय जांच कमेटी गठित।
मृतक आश्रितों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा।
