LOADING

Type to search

होली पर्व पर उदयपुर से योगनगरी ऋषिकेश के लिए स्पेशल ट्रेन

Local

होली पर्व पर उदयपुर से योगनगरी ऋषिकेश के लिए स्पेशल ट्रेन

Share

3 मार्च से होगी शुरुआत
उदयपुर, 17 फरवरी:
होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर से योगनगरी ऋषिकेश के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन आगामी 3 मार्च से 31 मार्च तक संचालित की जाएगी।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09609) 3 मार्च से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1.45 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर बुधवार सुबह 10.15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 5 ट्रिप करेगी। इसी प्रकार योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09610) 4 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को सायं 5.55 बजे रवाना होकर गुरुवार अपराह्न 3.30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
ट्रेन राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, दिल्ली, रूड़की, हरिद्वार सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
16 कोच की होगी सुविधा
इस स्पेशल ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 पावरकार और 1 गार्ड कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *