पहले दिन स्टेडफास्ट वॉरियर्स और मेवाड़ रॉयल्स विजयी
Share
रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 का आगाज
उदयपुर, 22 फरवरी: वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी, शिकरबाड़ी ग्राउंड पर रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 का उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। उद्घाटन दिवस पर खेले गए दोनों मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
पहले मैच में स्टेडफास्ट वॉरियर्स ने रण स्टार क्रिकेट क्लब को 48 रन से हराया। नितीश रेड्डी ने 47 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शुभंकर त्यागी ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
दूसरे मुकाबले में मेवाड़ रॉयल्स ने स्पोर्टिंग क्लब नजफगढ़ को 5 विकेट से पराजित किया। प्रद्युम्न पारिख ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने। लक्ष्य का पीछा करते हुए करन सिंह ने 37 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पुरस्कार समारोह में खिलाड़ियों को 5000 रुपये और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। टूर्नामेंट के सभी मैचों का 8 कैमरों से लाइव प्रसारण किया जा रहा है, जबकि प्रवेश दर्शकों के लिए निःशुल्क रखा गया है।
