भामाशाह, महाराणा राज सिंह और महाराणा फतह सिंह सम्मान से गौरवांवित होंगे विद्यार्थी, सूची जारी
Share
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 42वां वार्षिक सम्मान समारोह 15 मार्च को
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
उदयपुर, 13 फरवरी: महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर शैक्षणिक, सहशैक्षणिक एवं खेलकूद क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भामाशाह सम्मान, महाराणा राज सिंह सम्मान एवं महाराणा फतह सिंह सम्मान से गौरवान्वित करेंगे। इसकी सूची शुक्रवार को जारी की गई। जिसमें 70 छात्र-छात्राओं को उनकी श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सम्मानित करेंगे।
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 42वें वार्षिक सम्मान समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि आगामी 15 मार्च को उदयपुर सिटी पैलेस प्रांगण में सायं 4.30 बजे एक विशेष समारोह में उन्हे सम्मानित किया जाएगा। चयनित छात्र-छात्राओं को 21 हजार रुपए की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान किए जाएंगे।
फाउण्डेशन द्वारा राजस्थान स्तर के स्नातक स्तरीय विद्यार्थियों को दिए जाने वाले अकादमिक भामाशाह सम्मान के तहत इस वर्ष 2024-2025 के 18 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभाशाली 31 विद्यार्थियों को महाराणा फतह सिंह सम्मान के अलावा खेल-कूद, सांस्कृतिक-सहशैक्षणिक प्रवृत्तियों के लिये 21 विद्यार्थियों महाराणा राजसिंह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
भामाशाह सम्मान से सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में कनक माहेश्वरी, पूनम डाँगी, हीना सुथार, लक्षिता जैन, प्रांजल पगारिया, तिष्या पालीवाल, चारु पुरोहित, अनिल सिंह शेखावत, समृद्धि माहेश्वरी, खुशनुमा बी पिंजारा, तनिशा जैन, अंकित कुमावत, राजवर्धन सिंह सारंगदेवोत, कोमल गुप्ता, दीया मुन्दड़ा, आर्यन शर्मा, डॉ. फिजा खानम एवं डॉ. चार्वी बंसल शामिल हैं।
इसी तरह केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्श करने पर मयंक गुप्ता, मेहुल राजपाल, जय आसवानी, मुस्कान बाँगड़, जाह्नवी शर्मा, स्वास्तिका शर्मा, दिव्यांश व्यास, मौलिक पगारिया, अदिति जैन, दिव्यांश नागदा, जाह्नवी सेवक, भूमिका राजपूत, मिताशी कुमावत, शिफा फरज़ाना, भक्ति राजानी, महेन्द्र सिंह बल्ला, खुशी वैष्णव और वर्षा जांगिड़ शामिल हैं।
जूडो के लिए गंगा थापा एवं ज़ोया खाँन, किक बॉक्सिंग के लिए विनय राजसिंह सारंगदेवोत, धनसिंह बघेल, दिविज सोलंकी, भावेश चौधरी, बॉक्सिंग में प्रांजल मेनारिया, क्रिकेट में भगवती गमेती और गणतंत्र दिवस शिविर में प्रतिनिधित्व करने पर अनिंदिता शाक्य, दिव्यांशी सिसोदिया, प्रियांश शर्मा, भूमि सोनी, भार्गवी पालीवाल, दृष्टि गौड़, युवराज सिंह चुण्डावत, अविषी पालीवाल, कंवरपाल सिंह चौहान, हृदयांश प्रताप सिंह राठौड़, शेर सिंह एवं लक्ष्यराज सिंह राठौड़ तथा स्काउट एंड गाइड के लिए रोवर विशाल गुप्ता शामिल हैं। इसी तरह बॉक्सिंग में जिज्ञासा पटेल, विभूति मोड, प्रिय वर्धन सिंह तंवर एवं दक्ष राज सिंह, तैराकी में युग चेलानी एवं सिरजन सिंह देओल कायाकिंग एवं कैनोइंग में मनस्वी सुखववाल, मानस सुखववाल एवं सक्षम कुमावत, एनसीसी में यशस्वी सांखला एवं भव्या सिंह भदौरिया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में फातिमा कांकरोलीवाला तथा नाटक एवं लेखन हेतु रुद्राक्ष माथुर को सम्मान प्रदान किया जाएगा।
