LOADING

Type to search

कलेक्टर के संकल्प को पूरा करने में जुटा महकमा

Local

कलेक्टर के संकल्प को पूरा करने में जुटा महकमा

Share

मुख्य सचिव का भरोसा: राजसमंद प्रशासन समय पर करेगा सभी लंबित काम पूरे
वेतन रोकने की जरूरत नहीं, कलेक्टर की कार्यशैली की सराहना; हसीजा बोले—लक्ष्य समय पर होंगे पूरे
राजसमंद, 18 जनवरी:
प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजसमंद कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा से फोन पर बातचीत कर जिले में संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने पालनहार योजना, पेंशन सत्यापन और एनएफएसए से जुड़े मामलों की स्थिति को संतोषजनक बताते हुए जिला प्रशासन के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि राजसमंद प्रशासन इसी माह सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर लेगा, ऐसे में वेतन रोके जाने जैसी किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।
मुख्य सचिव ने कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि जिले में योजनाओं का क्रियान्वयन सही दिशा में हो रहा है और पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ दिलाने के प्रयास सराहनीय हैं।
इस पर कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने मुख्य सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि जिले को सौंपे गए सभी लक्ष्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि लंबित योजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए कलेक्टर ने हाल ही में सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि यदि 28 जनवरी तक एसडीएम गरीबों को उनका हक नहीं दिला पाए, तो वे जनवरी माह का वेतन नहीं लेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *